CG-DPR

बलौदाबाजार: जिले में शिशु संरक्षण माह की हुई शुरुआत

jantaserishta.com
14 Sept 2022 11:23 AM IST
बलौदाबाजार: जिले में शिशु संरक्षण माह की हुई शुरुआत
x
बलौदाबाजार: राज्य शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुसार जिले में भी शिशु संरक्षण माह की शुरुआत कर दी गई है। इस संबंध में जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बच्चों को विटामिन ए सीरप पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएमएचओ डॉ महिस्वर ने बताया कि,शिशु संरक्षण माह 13 सितंबर से 14 अक्टूबर के दौरान जिले में क्रियान्वित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत नियमित टीकाकरण सत्र के साथ-साथ प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आंगनवाड़ी केंद्र तथा उप स्वास्थ्य केंद्र में इसके तहत 9 माह से 5 साल तक के बच्चों को विटामिन ए का सीरप तथा 6 माह से 5 साल तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड का सीरप पिलाया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों का वजन लेकर उनके पोषण आहार की जानकारी पालकों को दी जा रही है और ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों में भेजा जा रहा है जो अति गंभीर कुपोषित श्रेणी में आते हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ के के टेम्भूरने ,डॉ अशोक वर्मा, डॉ साकेत मेहता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी,अस्पताल सलाहकार डॉ स्वाति साहू एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला सलाहकार पारस साहू भी उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story