- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जिला प्रशासन एवं पुलिस...
CG-DPR
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की पहल पर बैलाडिला से नारायणपुर बस सेवा शुरू
jantaserishta.com
10 Feb 2023 8:47 AM IST

x
दंतेवाड़ा: जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के विशेष पहल पर बैलाडिला से नारायणपुर सीधी बस सेवा प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर श्री नंदनवार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों को और बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करने के निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में आज नारायणपुर से बैलाडीला के लिए बस प्रारंभ होने जा रही है। बता दें कि इस बस के प्रारंभ हो के पूर्व जिलेवासियों को नारायणपुर जाने के लिए दंतेवाड़ा जिले से जगदलपुर, जगदलपुर से कोंडागांव और कोंडागांव से नारायणपुर तक की लगभग 250 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। जिस कारण उन्हें अधिक समय एवं अधिक रूपये खर्च करने पड़ते थे। साथ ही यात्रा के दौरान बार-बार बस बदलने व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बैलाडिला से नारायणपुर तक सीधी बस सेवा प्रारंभ होने से अब इस यात्रा की दूरी लगभग 100 किलोमीटर कम हो जायेगी। जहां एक ओर यात्रियों को कम खर्च करना पड़ेगा, वहीं समय की भी बचत होगी, जिसका उपयोग वे अपने निजी कार्यों को पूरा करने में कर सकेंगे।यह बस नारायणपुर से प्रातः 7:15 बजे से प्रारंभ होकर फरसगांव, धौड़ाई, कन्हारगांव, कड़ेनार, बारसूर, गीदम, दंतेवाड़ा होते हुए दोपहर 12 बजे बैलाडिला पहुंचेगी। यह बस सेवा प्रतिदिन संचालित होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





