CG-DPR

आवासीय तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर के लिए जिले से आयुषी बारले का हुआ चयन

jantaserishta.com
16 Nov 2022 9:05 AM IST
आवासीय तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर के लिए जिले से आयुषी बारले का हुआ चयन
x
मुंगेली: खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई बिलासपुर में आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिए जिले के विकासखण्ड पथरिया की कु. आयुषी बारले का चयन होने पर जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर श्री राहुल देव से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री संजय पाल मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर ने कु. आयुषी बारले को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ट्रैकसूट प्रदान कर व कैप लगाकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर में चयनित खिलाड़ी को पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स डाइट, खेल सामग्री, बीमा सुरक्षा, समस्त खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व सहित तमाम सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story