CG-DPR

निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट कार्यों पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कांकेर को दिया जाएगा पुरस्कार

jantaserishta.com
25 Jan 2023 8:16 AM IST
निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट कार्यों पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कांकेर को दिया जाएगा पुरस्कार
x
रायपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए इस वर्ष कांकेर जिले को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिला का पुरस्कार दिया जाएगा। इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय में 25 जनवरी को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कांकेर जिले को पुरस्कृत किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आज कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला उक्त पुरस्कार ग्रहण करेंगी।
उल्लेखनीय है कांकेर जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों को बहुत ही उत्कृष्ट तरीके से किया गया। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में बहुत कम समय में निर्वाचन शांति एवं सफलतापूर्व संपन्न कराया गया।
जिले की ये रहीं उपलब्धियां- भानुप्रतापपुर उप चुनाव में ईवीएम मैनेजमेंट, निर्वाचन में संलग्न कर्मचारियों का प्रशिक्षण, मतदान केंद्र, स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र की तैयारियां, मतदान केंद्रों का सतत निरीक्षण, संवेदनशील मतदान केंद्रों की सुरक्षा-व्यवस्था, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम-जिसके अंतर्गत रंगोली, क्विज, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story