CG-DPR

विद्युत करेंट से झुलसे छात्र गगन दीप के इलाज के लिए 3 लाख रूपए की सहायता

jantaserishta.com
1 Feb 2023 7:59 AM IST
विद्युत करेंट से झुलसे छात्र गगन दीप के इलाज के लिए 3 लाख रूपए की सहायता
x
रायपुर: विद्युत करेंट की चपेट में आकर झुलसे माध्यमिक शाला फरफौद के छात्र गगन दीप के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत तीन लाख रूपए की मंजूरी दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने इलाज के लिए स्वीकृत सहायता राशि गगन दीप के पिता को सौंपते हुए उसके इलाज के लिए अपनी ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि छात्र गगन दीप स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के लिए लोहे के पाईप खड़ा करते समय 11 केवी की लाइन की चपेट में आ गया था, जिसकी वजह से झुलसने के साथ-साथ उसे गहरी चोटें आई हैं। इस हादसे के चलते उसका हाथ काटने की नौबत आ गई है। गगन दीप का इलाज वी. केयर हॉस्पिटल तेलीबांधा रायपुर में चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने 3 लाख रूपए की सहायता दिए जाने की पहल करने के साथ ही उसका बेहतर इलाज कराए जाने का भरोसा परिजनों को दिलाया। परिजनों ने मंत्री डाॅ. डहरिया की इस सहृदयता के लिए उनका आभार जताया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story