CG-DPR

प्राकृतिक आपदा पीड़ितो के वारिसों को 28 लाख रूपये की सहायता

jantaserishta.com
1 Dec 2022 10:22 AM IST
प्राकृतिक आपदा पीड़ितो के वारिसों को 28 लाख रूपये की सहायता
x
कोण्डागांव: कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ितो के वारिसों को 28 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी हैं। जिसके तहत् तहसील मर्दापाल अंतर्गत तोतर निवासी श्रीमती गागरी बाई पति स्व. बलीराम कोर्राम, महात्मा गांधी वार्ड कोण्डागांव के श्रीमती असाड़िन निषाद पति स्व. पंचमराम निषाद एवं केशकाल तहसील अंतर्गत खुटपदर पिपरा निवासी श्री साधुराम नेताम पिता श्री सुखलाल नेताम प्रत्येक को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी हैं। वहीं तहसील मर्दापाल के बोटी कनेरा निवासी श्रीमती बरिंदा नेताम पति श्री कैलाश नेताम एवं श्री कैलाश नेताम पिता फगनू नेताम, कोण्डागांव तहसील अंतर्गत ईसलनार निवासी श्रीमती सुपोबाई कोर्राम पति श्री लखमूराम कोर्राम एवं श्री लखमूराम कोर्राम पिता श्री लैखन कोर्राम और चिलपुटी निवासी श्री निर्मल कोर्राम पिता स्व. श्यामसुन्दर कोर्राम एवं श्री ओमप्रकाश कोर्राम पिता स्व. श्यामसुन्दर कोर्राम तथा धनोरा तहसील अंतर्गत कोरगांव निवासी श्री मंगतुराम पिता स्व. चमरूराम, श्रीमती मंगती पिता स्व. चमरूराम एवं श्रीमती को संयुक्त रूप से चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी हैं। उक्त स्वीकृति सहायता संबधित वारिसों के बैंक खाते में हस्तान्तिरित किये जाने के निर्देश संबधित तहसीलदारों को दिये गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story