CG-DPR

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 16 लाख रूपये की सहायता

jantaserishta.com
21 Dec 2022 11:29 AM IST
प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 16 लाख रूपये की सहायता
x
कोण्डागांव: कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 5 वारिसों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके तहत् तहसील कोण्डागांव के चिचपोलंग मंगलू पिता सोमारू एवं बफना के श्रीमती ईतवारिन नेताम पति स्व. रामलाल नेताम, तहसील केशकाल के अडेंगा निवासी श्रीमती बुधयारिन पटेल पति स्व. दिनेश पटेल प्रत्येक को चार-चार लाख रूपये तथा धनोरा तहसील अंतर्गत कानागांव निवासी श्रीमती लीला पति श्री अमलेश एवं श्री अमलेश पिता श्री बजरू को संयुक्त रूप से 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित वारिसों के बैंक खाते में हस्तान्तरित किये जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिये गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story