- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- असंगठित कर्मकार मृत्यु...
CG-DPR
असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत कुमारी प्रियंका व साक्षी को विभाग द्वारा प्रदान की गई सहायता राशि
jantaserishta.com
3 Jan 2023 8:33 AM IST

x
जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिको के उत्थान एवं कल्याण की दिशा में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को लाभान्वित किया जा रहा हैं। योजना का लाभ मिलने से हितग्राहियों के साथ ही उनके परिजनों को भी संबल मिल रहा है। श्रम विभाग के असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत हितग्राही मीना सन्यासी की मृत्यु हो जाने पर उनके वारिसानो को एक लाख की सहायता राशि मिलने से राहत मिली है।
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत हितग्राही की मृत्यु हो जाने पर अब उनके नामिनी को 1 लाख रुपये प्रदान किया जाता है। वर्ष 2022-23 में महिला श्रमिक स्व. मीना सन्यासी का मृत्यु होने पर उनके वारिसान दोनों पुत्रियों को 50-50 हजार रुपये कुल एक लाख की सहायता राशि श्रम विभाग के माध्यम से प्रदान किया गया है।
स्व. मीना सन्यासी जिले में श्रम विभाग के अंतर्गत घरेलू कामगार प्रवर्ग में पंजीकृत श्रमिक थी। उनकी मृत्यु होने पर उनके वारिसान दो पुत्रियों कुमारी प्रियंका सन्यासी एवं कुमारी साक्षी सन्यासी को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान किया गया। श्रम विभाग द्वारा इस संबंध में तत्काल प्रकरण तैयार कर हितग्राही की पुत्रियों को लाभान्वित किया गया है। कुमारी प्रियंका बताती है कि उनकी माता मजदूरी कार्य करती थी। स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण उनका निधन हो गया, घर के पालनकर्ता के नहीं रहने पर उनके परिवार के लिए आर्थिक संकट एक बड़ी दुविधा थी। उनकी पढ़ाई का खर्च उनकी देखरेख और घर चलाने की पूरी जिम्मेदारी बढ़ गई। छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैशी योजनाओं के कारण उनके परिवार को इस संकट से मुक्ति मिली।
स्व.मीना का श्रमिक पंजीयन होने के फलस्वरुप ही उनकी मृत्यु पश्चात् आश्रित परिवार को एक लाख रुपए की सहायता राशि मिलने में सुविधा हुई, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया। उनकी पुत्रियो ने बताया कि इस राशि से उनके परिवार को आर्थिक संकट से उबरने में सहायता मिलेगी, वे इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई में करेंगी और साथ ही घर की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करेंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





