- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- ’वरिष्ठ नागरिकों हेतु...
CG-DPR
’वरिष्ठ नागरिकों हेतु आंकलन एवं सामग्री वितरण समारोह 15 मार्च को’
jantaserishta.com
13 March 2023 8:45 AM IST

x
कोरिया: समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने बताया कि विभाग द्वारा संभागीय मुख्यालय सरगुजा में 15 मार्च को आंकलन एवं वितरण समारोह के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में होने वाली शारीरिक समस्याओं के निराकरण हेतु उन्हें आवश्यकता अनुसार छड़ी, चश्मा, कृत्रिम दांत, व्हीलचेयर आदि प्रदान किया जाना है। इस हेतु उन्होंने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र जारी कर चिन्हित वरिष्ठ नगारिकों की सूची उपलब्ध कराने कहा है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को समारोह स्थल तक लाने तथा समापन के बाद उनके घर तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। समारोह स्थल पर उपस्थिति के लिए वरिष्ठ नागरिकों के नाम, आयु, पता, संपर्क नम्बर आवश्यक उपकरण का नाम आदि विवरण हेतु सर्व संबंधितों को निर्देशित किया है तथा सभी निकायों के वरिष्ठ नागरिकों को पंजीयन कर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





