CG-DPR

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के खुशहाली की कामना की

jantaserishta.com
15 Feb 2023 8:43 AM IST
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेश के खुशहाली की कामना की
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत राजिम के पवित्र त्रिवेणी संगम पर आयोजित राजिम माघी पुन्नी मेला के संत समागम समारोह में पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद लक्ष्मण झूला से पैदल होते हुए श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। विधानसभा अध्यक्ष ने महानदी की आरती भी की।
इस अवसर पर धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल, अभनपुर विधायक श्री धनेन्द्र साहू, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेश्री महंत रामसुंदर दास महाराज, पूर्व विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा आदि उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story