- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ...
CG-DPR
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पेंड्री गौठान में रीपा का किया शुभारंभ
jantaserishta.com
4 Feb 2023 8:15 AM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने जांजगीर-चांपा जिले अंतर्गत पेंड्री गौठान में रीपा योजना का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष ने रीपा योजना के तहत गौठान में पूजन सामग्री यूनिट, कोसा यूनिट, मशरूम यूनिट का शुभारंभ करते हुए संबंधित हितग्राहियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के विषय में चर्चा की। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास, नगर पालिका अध्यक्ष श्री भगवान दास गढ़ेवाल, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर ज्योति पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती के दिन सभी जिलो में प्रदेश स्तरीय महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना (रीपा) का शुभारंभ किया गया था। जिले में रीपा अंतर्गत ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने शेडयुक्त आजीविका गतिविधियों की आज शुरूआत हो गई है। इससे ग्राम पेंड्री सहित आस-पास की महिलाएं एवं युवाओं को स्वरोजगार मिल सकेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





