- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- भेंट-मुलाकात...

x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत आज रायगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम घरघोड़ा पहुंचे। उन्होंने ग्राम घरघोड़ा हेलीपेड आगमन के बाद ग्राम पंचायत भेंड्री, प्रेमनगर मोहल्ला निवासी किसान श्री चमरु पैकरा (पुत्र हरिकृष्ण पैकरा, बाबूलाल पैकरा) के घर पहुंचे और उनके घर मे बड़े सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया। भोजन में मुख्यमंत्री ने श्री चमरु पैकरा के घर पर चावल, दाल, रोटी सहित क्षेत्रीय करेला भाजी और मुनगा भाजी के स्वाद का भी आनंद लिया। इसके साथ ही उनके भोजन में लाल भाज़ी- बड़ी की सब्जी, लौकी चना दाल, बैंगन मटर का भर्ता, आम की चटनी, टमाटर की चटनी और अंकुरित सलाद आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, किसान श्री चमरु पैकरा ने भी भोजन किया। भोजन के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल का किसान श्री चमरु पैकरा सहित उनके परिवारजनो ने अपने घर के मुख्य द्वार पर कलश दीप जलाकर मुख्यमंत्री को चंदन, आरती कर और पुष्प गुच्छ भेंट करके आत्मीय स्वागत किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





