CG-DPR

मुख्यमंत्री की मंशानुरूप वृक्षों के संरक्षण और आने वाली पीढ़ी को वृक्षों के सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय मूल्यों से परिचित कराने नगरीय निकायों में बने कृष्ण कुंज

jantaserishta.com
20 Aug 2022 9:22 AM IST
मुख्यमंत्री की मंशानुरूप वृक्षों के संरक्षण और आने वाली पीढ़ी को वृक्षों के सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय मूल्यों से परिचित कराने नगरीय निकायों में बने कृष्ण कुंज
x

कोरिया: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप आज कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिले के सभी 07 नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के गेज रोपणी में पूजा-अर्चना कर फीता काटकर कृष्ण कुंज का लोकार्पण किया। उन्होंने आठवीं कक्षा के विद्यार्थी संगीत के साथ कृष्ण कुंज में आम का पौधा लगाया। इस अवसर पर वनमण्डल अधिकारी बैकुंठपुर श्री ऐमूतेम्सु आओ, जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारी-कर्मचारियों, मीडिया के प्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने भी रक्तचन्दन, दहिमन, पीपल, कदम्ब, नीम, आम, गंगा बेर, आंवला, सहित अन्य पौधे लगाए।

'संचालक, सीजीएमएससी व मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी में किया कृष्ण कुंज का शुभारंभ'
नगरीय निकाय चिरमिरी और मनेन्द्रगढ़ में संचालक, सीजीएमएससी व मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल एवं महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल में पौधरोपण कर कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया। आने वाली पीढ़ी को वृक्षों के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यावरणीय मूल्यों से परिचित कराने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के सभी नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज बनाए गए हैं। जहां सांस्कृतिक महत्व के पौधों के साथ ही साथ औषधीय पौधों का भी रोपण किया गया। जिले के चिन्हाकित स्थलों में आज लोकार्पण के साथ 3 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं।
गरीय क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण कर वृक्षों के संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं वृक्षों के महत्व से जनसामान्य को परिचित कराने के लिए शासन द्वारा कृष्ण कुंज की पहल की गई है। कृष्ण कुंज को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए राज्य में एकरूपता प्रदर्शित करने हेतु बाउण्ड्रीवाल गेट एवं कृष्ण कुंज का लोगो तैयार किया गया है। कृष्ण कुंज के लोगों में एवं बाउण्ड्रीवाल गेट में हमारी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक महत्व एवं परम्परा दर्शित है, जिसे देखने मात्र से ही छत्तीसगढ़ की अस्मिता प्रकट होती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story