- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- अरपा महोत्सव...
CG-DPR
अरपा महोत्सव गतिविधियों के तहत अरपा आरोग्यम योग महोत्सव 6 से 8 फरवरी को
jantaserishta.com
3 Feb 2023 8:40 AM IST

x
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिला प्रशासन द्वारा जीपीएम जिले के स्थापना दिवस पर हर साल की तहत इस साल भी 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 फरवरी से विभिन्न खेल गतिविधियां, 4 फरवरी को मैराथन और 5 फरवरी को सायक्लोथान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वस्थ एवं समग्र जीवनशैली के लिए अरपा आरोग्यम योग महोत्सव का भी आयोजन 6 से 8 फरवरी तक किया जा रहा है। इसमें योग आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं परामर्श शामिल है। यह कार्यक्रम दत्तात्रेय गार्डन गौरेला में प्रातः 6 से 8 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक रखा गया है। अरपा आरोग्यम में शामिल होने के लिए पंजीयन एवं जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर +91-9399744250 और +91-8839895403 पर सम्पर्क कर सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





