- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल से शुभांगी...

x
रायपुर: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में शुभांगी आपटे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्रीमती आपटे द्वारा राज्यपाल को प्लास्टिक मुक्ति अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
राज्यपाल ने कहा कि प्लास्टिक के हानिकारक के प्रभाव के बारे में जागरूकता न होने की वजह से इसका बिना सोचे समझे उपयोग किया जा रहा है। प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए गंभीर रूप से खतरा उत्पन्न करता है। पर्यावरण में इसका दुष्प्रभाव वन्य एवं जलीय जीवों पर भी पड़ता है। कई अवसरों पर प्लास्टिक को खुले में जलाया जाता है जिससे कई हानिकारण गैस उत्पन्न होती है जिसका प्रभाव श्वसन तंत्र पर पड़ता है। राज्यपाल ने प्लास्टिक के हानिकारक प्रभाव को कम करने के लिए इसकेे उपयोग को सीमित करने के साथ-साथ इसके वैकल्पिक उपायों को अपनाने की बात कही। साथ ही इसके दुष्प्रभाव के बारे में व्यापक पैमाने पर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता अनिवार्य है ऐसी बात कही।
Tagsराज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदनविश्वभूषण हरिचंदनGovernor Vishwabhushan HarichandanVishwabhushan Harichandan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





