CG-DPR

जल संरक्षण के पहल की सराहना की

jantaserishta.com
18 Oct 2022 8:32 AM IST
जल संरक्षण के पहल की सराहना की
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से बिलासपुर प्रवास के दौरान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की बहनों ने भेंट की। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उइके ने ब्रम्हाकुमारी सेव वाटर मिशन का शुभारंभ किया और जल संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। ब्रह्माकुमारी की बहनों ने राज्यपाल सुश्री को जल संरक्षण के उद्देश्य से एक अलार्म मशीन भी भेंट की। अलार्म मशीन के माध्यम से आवासीय-गैर आवासीय भवनों की टंकियों में पानी भरने के दौरान ओवरफ्लो के कारण होने वाली पानी की बर्बादी को रोकना है। ब्रह्मकुमारी की बहनों ने राज्यपाल को बताया कि ओवरफ्लो के कारण बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी होती है। राज्यपाल ने लोगों से जल का संरक्षण करने और इस मुहिम में सहयोग देने का आग्रह किया।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से बिलासपुर में स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खिलाड़ी श्री रोहन शाह ने मुलाकात की। राज्यपाल को रोहन ने बताया कि किर्गिस्तान में उन्होंने नाइंथ वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ़्टिंग एंड पेस चैंपियनशिप में 105 वेट कैटेगरी स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में कुल 407.5 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक एवं ईक्लाइन बेंच प्रेस में कुल 175 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक प्राप्त किया। राज्यपाल ने पदक जीतकर देश व प्रदेश का सम्मान बढ़ाने के लिए रोहन का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने के लिए रोशन को शुभकामनाएं दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story