CG-DPR

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के अभ्यर्थियों को दी गई नियुक्ति पत्र

jantaserishta.com
4 Oct 2022 10:21 AM IST
स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के अभ्यर्थियों को दी गई नियुक्ति पत्र
x
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के द्वारा सहमति एवं सामान्य प्रशासन विभाग नवा रायपुर, 27 जून 2022 द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र युवाओं को उनकी पात्रतानुसार जिले में सीधी भर्ती के रिक्त पदों के विरूद्ध भर्ती करने की स्वीकृति प्राप्त होने के फलस्वरूप तथा सामान्य प्रशासन के परिपत्र में निहित निर्देशों के अधीन जिला सूरजपुर के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिक्तियों के विरूद्ध पदों में भर्ती हेतु केवल सूरजपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजातियों के अभ्यार्थियों से प्रात्रतानुसार आवेदन पत्र कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) के द्वारा आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों के आधार पर जिले में रिक्तियों के विरूद्ध 03 वार्ड ब्वाय श्री राजेन्द्र प्रसाद, श्री प्रवीण कुमार पण्डों, श्री दीपक कुमार एवं 01 वार्ड आया पूजा कुमारी को नियुक्ति आदेश 03 अक्टूबर 2022 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सूरजपुर छ.ग. डॉ. आर.एस. सिंह के द्वारा चयनित अभ्यार्थियों को दी गई है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story