- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री कौशल विकास...
CG-DPR
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत आवेदन 10 अप्रैल तक मंगाए गए
jantaserishta.com
27 March 2023 4:23 PM IST

x
DEMO PIC
धमतरी: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के इच्छुक आगामी 10 अप्रैल तक सिविल कोर्ट के पास स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में उपस्थित होकर सुबह 10 से शाम साढ़े पांच बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। सहायक परियोजना अधिकारी, लाइवलीहुड कॉलेज से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और पासपोर्ट साईज फोटो इत्यादि दस्तावेज जमा करने होंगे।
गौरतलब है कि बारहवीं पास शैक्षणिक योग्यता के लिए कम्प्यूटरिंग पेरीफेरल (कम्प्यूटर हार्डवेयर) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह रिटेल (सेल्समेन) और असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन (घरेलू वायरिंग) प्रशिक्षण के लिए दसवीं पास प्रशिक्षक प्रशिक्षण ले सकते हैं। सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण में आठवीं पास और ऊंचाई पांच फीट छः इंच के पुरूष अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





