- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- स्वरोजगार के लिए...
CG-DPR
स्वरोजगार के लिए इच्छुक आवेदकों से 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
jantaserishta.com
22 Sept 2022 11:19 AM IST

x
गरियाबंद: जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के तहत विभिन्न योजनाओं में व्यवसायों के लिए लोन के इच्छुक आवेदकों से 10 अक्टूबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। गरियाबंद जिले में निवासरत अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों के लिये संचालित योजना अंत्योदय स्वरोजगार हेतु विभिन्न व्यवसायों के लिए इच्छुक आवेदकों से इकाई लागत 50 हजार से 1 लाख रूपये तक ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इसी तरह अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के लिए संचालित आदिवासी स्वरोजगार योजना में विभिन्न व्यवसायों के लिए इच्छुक आवेदकों से इकाई लागत 50 हजार से 1 लाख रूपये तक के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए है। ऋण के लिये आवेदन करने वाले आवेदक को परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये से कम होनी चाहिए, का आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट गरियाबंद के कक्ष क्रमांक-37 कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति गरियाबंद से संपर्क कर सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





