CG-DPR

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा में विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित

jantaserishta.com
10 March 2023 1:10 PM IST
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा में विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित
x
दंतेवाड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा में लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम के तहत 01 पद चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, 01 पद डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल तथा 02 पद असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल की संविदात्मक नियुक्ति किया जाना है। उक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन 14 मार्च 2023 के शाम 05.00 बजे तक आमंत्रित किए जाते हैं। यह आवेदन पत्र स्वयं उपस्थित होकर या डाक से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के कार्यालय पर प्रेषित किया जा सकता है। उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा ।
उक्त पदों पर भर्ती के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के द्वारा गठित किए गए चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर से प्राप्त विज्ञापन एवं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जिला सत्र न्यायाधीश, दंतेवाड़ा के वेबसाईड https://districts.ecourts.gov-in/dantewada में जिला एवं सत्र न्यायालय एवं जिला कलेक्टर दंतेवाड़ा के कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story