CG-DPR

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

jantaserishta.com
8 Oct 2022 11:17 AM IST
आंगनबाड़ी के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित
x
अम्बिकापुर: एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर के परियोजना अधिकारी ने बताया है कि आंगनबाड़ी केन्द्र कर्बला रोड, धोबीपारा, गुलाब कालोनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पर्राडांड़ में आंगनबाड़ी सहायिका का पद रिक्त है। उक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए 20 अक्टूबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
उन्होंने कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय है। रिक्त पदों के लिए आवेदिका की आयु न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 44 वर्ष होनी चाहिए। एक वर्ष या उससे अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता या सहायिका को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदिका को संबंधित वार्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story