CG-DPR

नारी शक्ति पुरस्कार हेतु 31 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

jantaserishta.com
21 Sept 2022 12:08 PM IST
नारी शक्ति पुरस्कार हेतु 31 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
x
गरियाबंद: राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार 2022 हेतु नामांकन/आवेदन ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से 31 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के आर्थिक और समाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्याें के लिए सभी व्यक्ति और संस्थाए पात्र है। पात्रता हेतु वैयक्तिक आवेदन के लिए कम से कम 25 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हो तथा संस्थाओं को प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 05 वर्ष का अनुभव प्राप्त हो। उक्त पुरस्कार हेतु नामांकन/आवेदन ऑनलाईन पोर्टल डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू अवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन में जमा कर सकते है। पुरस्कार के संबंध में अन्य विवरण उक्त पोर्टल से प्राप्त किया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story