- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री युवा...
CG-DPR
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत ऋण हेतु आवेदन आमंत्रित
jantaserishta.com
28 Oct 2022 11:11 AM IST

x
जशपुरनगर: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत जिले के युवाओं को स्व-उद्यम की स्थापना कर आर्थिक दृष्टि से स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत पात्र युवा वर्ग से 31 अक्टूबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के अंतर्गत उद्योग क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख रुपए, सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख रुपए, व्यवसाय क्षेत्र में अधिकतम 2 लाख रुपए आवेदक द्वारा ऋण के रूप में दिया जा सकता है। योजना की पात्रता हेतु आवेदक को जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम 8वीं कक्षा उर्तीण होना, आधार कार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, जाति, निवास, स्थल का किरायानामा या स्वामित्व का दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र जिसमें परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख सुनिश्चित की गई है। सामान्य वर्ग के आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष एवं अन्य वर्ग के आवेदकों हेतु आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही समुचित दस्तावेज के साथ निर्धारित समयावधि 31 अक्टूबर 2022 तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कलेक्ट्रेट भवन, प्रथम तल, कक्ष क्रमांक 128, 129 जिला जशपुर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी भी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





