CG-DPR

विद्यालयों में कराटे प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

jantaserishta.com
15 Oct 2022 10:31 AM IST
विद्यालयों में कराटे प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित
x
बलौदाबाजार: कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले के चयनित 619 उच्च प्राथमिक शाला एवं 249 हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी विद्यालयो में अध्ययनरत छात्राओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें मजबूत बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कराटे प्रशिक्षण का आयोजन 30 दिसम्बर 2022 के पूर्व किया जाना है। छात्राओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु मार्शल आर्ट, कराटे, वुशू व ताइकांडो विधाओं का प्रशिक्षण देने हेतु पंजीकृत संस्थाओं व सम्बद्ध मार्शल आर्ट प्रशिक्षको की आवश्यकता है। इच्छुक पंजीकृत आटर््स संस्था आवेदन, संस्थान की सभी मूल दस्तावेज, दस्तावेजों की दो-दो छायाप्रति के साथ 20 अक्टूबर 2022 तक रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा छ.ग. के पते आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त आवेदन पर एक से अधिक होने पर लॉटरी विधि से संस्था का चयन किया जायेगा। आवेदक संस्था में 21 अक्टूबर2022 को दोपहर 03 बजे कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा में उपस्थित रहेंगे। अनुपस्थित रहने पर पंजीकृत संस्था लॉटरी में दावा-आपत्ति नही कर सकते।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story