CG-DPR

इंदिरा गांधी साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द्र पुरस्कार योजना के लिए 6 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

jantaserishta.com
27 Sept 2022 9:35 AM IST
इंदिरा गांधी साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द्र पुरस्कार योजना के लिए 6 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
x
रायगढ़: राज्य शासन द्वारा साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, व्यक्तियों, अशासकीय संस्थाओं में इंदिरा गांधी साम्प्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द पुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2022 के लिए 6 अक्टूबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक आवेदन पत्र नियत तिथि तक जिला कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। शासकीय सेवकों, व्यक्तियों, अशासकीय संस्थाओं जिन्होंने राज्य स्तर पर साम्प्रदायिक सौहार्द बढ़ाने तथा साम्प्रदायिक उपद्रव की रोकथाम के लिए प्रभावी एवं रचनात्मक कार्य किए है, प्रथम पुरस्कार तथा जिन्होंने घटना स्थल या स्थानीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य एवं सेवाओं से साम्प्रदायिक सौहाद्र्र व सदभावना बनाने का कार्य किया हो, द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। आवेदक अपने आवेदन पत्र के साथ इस क्षेत्र में किए गए कार्याे के प्रमाण सहित पूर्ण ब्यौरा जिले के कलेक्टर को सौंपेगे। शासकीय सेवकों के लिए प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार एक-एक व्यक्ति को पदक व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। अशासकीय संस्था या कार्यकर्ता के लिए प्रथम पुरस्कार एक व्यक्ति को 25 हजार रूपये एवं पदक व प्रशस्ति पत्र तथा द्वितीय पुरस्कार एक व्यक्ति को 10 हजार रुपये एवं पदक व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story