- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- शासकीय आईटीआई लोरमी और...
CG-DPR
शासकीय आईटीआई लोरमी और पथरिया में मेहमान प्रवक्ता के लिए 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
jantaserishta.com
1 Oct 2022 9:47 AM IST

x
मुंगेली: जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लोरमी एवं पथरिया में सत्र 2022-23 हेतु मेहमान प्रवक्ता की नियुक्ति की जाएगी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लोरमी में विद्युतकार के रिक्त 01 पद और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पथरिया में फीटर के रिक्त 01 पद पर मेहमान प्रवक्ता की नियुक्ति की जाएगी। इस हेतु 10 अक्टूबर शाम 05 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र स्वयं अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से जिला नोडल संस्था शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मुंगेली में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला नोडल संस्था शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मुंगेली में सम्पर्क किया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





