CG-DPR

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नवीन परिवारों के घरों में व्यक्तिगत निजी शौचालय निर्माण हेतु आवेदन आमंत्रित

jantaserishta.com
30 Sept 2022 11:52 AM IST
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नवीन परिवारों के घरों में व्यक्तिगत निजी शौचालय निर्माण हेतु आवेदन आमंत्रित
x
उत्तर बस्तर कांकेर: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस-2 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु जिले के ग्राम एवं ग्राम पंचायतों में बढ़े हुए नवीन परिवारों के घरों में व्यक्तिगत 3057 शौचालय निर्माण कार्य के लिए लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 1207 नवीन परिवारों के घरों मे व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जारी किया गया है। शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात प्रत्येक हितग्राहियों के खाते में 12 हजार की प्रोत्साहन राशि डी.बी.टी के माध्यम से जारी किया जायेगा एवं जिले में ग्राम तथा ग्राम पंचायतों में नये पात्र परिवारों के घरों में, जिस परिवार को किसी भी मद योजना से लाभ प्राप्त नहीं हुआ हो ऐसे हितग्राही जो पात्रता की श्रेणी में आते है उनके द्वारा शौचालय निर्माण कार्य की स्वीकृति हेतु आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ कार्यालय जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story