- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- घरौंदा केन्द्र के...
घरौंदा केन्द्र के संचालन व किराए पर भवन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

मुंगेली: समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले के आॅटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और एकाधिक बहुदिव्यांगता से ग्रस्त वयस्क दिव्यांगजनों को संस्थागत आश्रय सुनिश्चित करने एवं देख-रेख की सेवाएं प्रदान करने घरौंदा केन्द्र का संचालन के लिए 10 हजार 300 वर्ग फुट किराए का भवन में किया जाएगा। इस हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था, नगरीय निकाय, राज्य शासन द्वारा स्वायत शासी, अधीनस्थ निकाय के रूप में गठित संस्थाएं और संगठक, शासकीय मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान, दानार्थ अस्पताल, नर्सिंग होम, नेहरू युवा केन्द्र से भी 26 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग के कक्ष क्रमांक 140, 141 में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





