- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुंगेली जिले के एकलव्य...
CG-DPR
मुंगेली जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में रिक्त सीट पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
jantaserishta.com
6 Sept 2022 9:18 AM IST

x
मुंगेली: आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने आज यहां बताया कि जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बंधवा में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं में बालक हेतु रिक्त 01 सीट पर प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इस हेतु अनुसूचित जनजाति के ईच्छुक विद्यार्थी 10 सितम्बर को शाम 05 बजे तक अपना आवेदन पत्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा से प्राप्त एवं जमा किए सकते हैं। लेटरल एण्ट्री कक्षा 10 वीं के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थी की उम्र 14 से 18 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा जिले के शासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं सीबीएसई या सीजीबीएसई उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा से सम्पर्क किया जा सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





