- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- श्रवण एवं वाक बाधित...
CG-DPR
श्रवण एवं वाक बाधित दिव्यांगों के लिए गैर आवासीय विशेष विद्यालय के संचालन हेतु आवेदन अब 15 जनवरी तक
jantaserishta.com
3 Jan 2023 8:49 AM IST

x
DEMO PIC
मुंगेली: समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ने बताया कि जिले के श्रवण बाधित एवं वाक बाधित दिव्यांगों के लिए गैर आवासीय विशेष विद्यालय स्थापित कर संचालन किया जाएगा। इस हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्था, नगरीय निकाय, राज्य शासन द्वारा स्वायत शासी, अधीनस्थ निकाय के रूप में गठित संस्थाएं और संगठन, शासकीय मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान, दानार्थ अस्पताल, नर्सिंग होम, नेहरू युवा केन्द्र से 15 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर निर्धारित थी। अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण विभाग के कक्ष क्रमांक 140, 141 में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते हैं।
Tagsमुंगेली
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





