CG-DPR

वाहन चालन में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन 17 फरवरी तक

jantaserishta.com
3 Feb 2023 9:35 AM IST
वाहन चालन में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन 17 फरवरी तक
x
मुंगेली: जिले के एच.एम.वी. लाईसेंसधारी नवयुवकों को वाहन चालन में कुशल एवं दक्ष बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु लाईवलीहुड काॅलेज जमकोर में 17 फरवरी तक आवेदन मंगाए गए हैं। जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि जिले के लाईसेंसधारी नवयुवकों को इंस्टीट्यूट आफ ड्रायविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च सेंटर (आई. डी. टी. आर.) तेंदुआ सेक्टर-30, नवा रायपुर द्वारा बैकहोय लोडर (लोडर कम एक्सकेटर) कोर्स में 15 दिवस में 30 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं उनके रहने व खाने की भी निःशुल्क व्यवस्था किया जाएगा। इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेज व फोटो के साथ 17 फरवरी तक जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज सोसायटी जमकोर में आवेदन जमा कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story