- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- दिव्यांगजन राज्य...
CG-DPR
दिव्यांगजन राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन 20 अक्टूबर तक
jantaserishta.com
19 Oct 2022 11:38 AM IST

x
जगदलपुर: दिव्यांगजन दिवस पर 3 दिसंबर को दिए जाने वाले दिव्यांगजन राज्य पुरस्कार के लिए 20 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती वैशाली मरढ़वार ने बताया कि इसके अंतर्गत सर्वोत्तम निःशक्त कर्मचारी, निःशक्त के सर्वोत्तम नियोक्ता और सर्वोत्तम स्वैच्छिक संस्था श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सर्वोत्तम निःशक्त कर्मचारी और सर्वोत्तम स्वैच्छिक संस्था के अंतर्गत दृष्टिहीन निःशक्त व्यक्ति, श्रवण निःशक्त व्यक्ति, अस्थि बाधित व्यक्ति और प्रमस्तिष्क अंगाघात/बहुविकलांग श्रेण्ी में 5001-5001 रुपए की नगद राशि के साथ प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसके साथ ही निःशक्त के सर्वोत्तम नियोक्ता के अंतर्गत 10001-10001 रुपए की नगद राशि के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





