CG-DPR

आवेदकों ने स्वयं कलेक्टर के समक्ष रखीं समस्याएं

jantaserishta.com
12 Oct 2022 10:40 AM IST
आवेदकों ने स्वयं कलेक्टर के समक्ष रखीं समस्याएं
x
सूरजपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिले के आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। वहीं आमजनों की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण कर उन्हें राहत पहुंचाई जा रही है। आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में आवेदन के माध्यम से लोगों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने लोगों के आवेदनों का जल्द निराकरण किए जाने लिए आश्वस्त करते हुए, आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी तथा समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story