- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- श्रम विभाग में भर्ती...
CG-DPR
श्रम विभाग में भर्ती संबंधी भ्रामक सूचना से बचने की अपील
jantaserishta.com
6 Nov 2022 9:36 AM IST

x
जगदलपुर: श्रम पदाधिकारी श्री पंकज बीचपुरिया ने श्रम विभाग में यूनियन के माध्यम से लिपिक, कम्यूटर ऑपरेटर, चपरासी, चैकीदार, वाहन चालक अथवा अन्य पदों पर भर्ती संबंधी भ्रामक सूचना से बचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि श्रम विभाग द्वारा किसी भी पद पर भर्ती वर्तमान में भर्ती प्रक्रिया चालू नहीं है। विभाग द्वारा शासन के निर्देश पर छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से भर्ती संबंधी कार्यवाही की जाती है।
उन्होंने कहा कि श्रम विभाग अथवा श्रम विभाग के अधीन मंडल कार्यालयों में भर्ती संबंधी कार्यवाही हेतु किसी भी पद के लिये पैसा की मांग नहीं की जाती है। यदि कोई आवेदक विभाग में किसी पद पर आवेदन करते हैं तो आवेदन करने के पूर्व श्रम विभाग के स्थानीय कार्यालय से संपर्क कर सही स्थिति ज्ञात करने के पश्चात् ही आवेदन करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





