CG-DPR

प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 28 लाख रूपये की राशि मंजूर

jantaserishta.com
20 Aug 2022 11:14 AM IST
प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 28 लाख रूपये की राशि मंजूर
x

कोरिया: कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने तहसील मनेन्द्रगढ़ के ग्राम मनेन्द्रगढ के जैद की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शमसुल, ग्राम आमाखेरवा के शिव रजक की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शीला रजक, ग्राम लाई के तमन्ना परवीन की आकाशीस बिजली से मृत्यु होने पर उनके वारिस मुश्किल कुशा अली, ग्राम खैरबना के अखिलेश यादव की आकाशीस बिजली से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुनिता यादव एवं ग्राम खैरबना के लक्ष्मण यादव की आकाशीस बिजली से मृत्यु होने पर उनके वारिस आंचल यादव लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है।

इसी तरह तहसील सोनहत के ग्राम अकलासरई के सुनीता की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिस राममनोहर तथा ग्राम बसेर के कृष्ण सिंह की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस जयकुमारी लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story