- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- स्कूल भवनों की मरम्मत...

उत्तर बस्तर कांकेर: जिले के 129 स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमीत अग्रवाल द्वारा 95 लाख 94 हजार 400 रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति राशि जारी की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूल भवनों के मरम्मत के लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को तथा शहरी क्षेत्रों में स्थित स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए नगरपालिका अधिकारियों को राशि जारी किये गये हैं। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर अंतर्गत 28 स्कूल, अंतागढ़ के 26 स्कूल, दुर्गूकोंदल के 03 स्कूल, नरहरपुर विकासखण्ड के 12 स्कूल, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के 24 स्कूल और कांकेर विकासखण्ड के 15 स्कूलों की मरम्मत के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को राशि जारी किया गया है। इसी प्रकार नगरपालिका परिषद कांकेर अंतर्गत 13 स्कूल, नगर पंचायत अंतागढ़ के 02 स्कूल, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत अंतर्गत 02 स्कूल, नगर पंचायत चारामा के 01 स्कूल, नगर पंचायत नरहरपुर के 01 स्कूल तथा नगर पंचायत पखांजूर अंतर्गत 02 स्कूलों की मरम्मत के लिए नगरपालिका अधिकारियों को राशि जारी किया गया है तथा स्कूल भवनों की मरम्मत एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





