- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मोहरी बाजा की मधुर...
CG-DPR
मोहरी बाजा की मधुर स्वर लहरियों के बीच परंपरागत पूजा विधान के साथ प्रभारी मंत्री ने रखी माहरा समाज के भवन की आधारशिला
jantaserishta.com
22 Oct 2022 9:02 AM IST

x
जगदलपुर: बस्तर की परंपराओं में मोहरी-बाजा का महत्वपूर्ण स्थान है। इसके बिना किसी भी शुभ कार्य की कल्पना बस्तर में नहीं होती। बस्तर में मोहरी बाजा वादन का कार्य परंपरागत रुप से माहरा समाज द्वारा किया जाता है। इसी माहरा समाज के सामाजिक भवन की आधारशिला प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने रखी। धरमपुरा में दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस भवन का लाभ संभाग में बसने वाले लगभग पौने चार लाख से अधिक सदस्यों को मिलेगा। माहरा समाज के इस सामाजिक भवन की नींव रखने के लिए पहुंचे अतिथियों का समाज द्वारा आतिशबाजी के साथ जोशीला स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू, माहरा समाज के समाज पुजारी श्री मंगतू माहरा, सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





