- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- अम्बिकापुर: लंपि...
CG-DPR
अम्बिकापुर: लंपि बीमारी से बचाने मवेशियों का किया गया टीकाकरण
jantaserishta.com
7 Sept 2022 10:13 AM IST

x
अम्बिकापुर: मवेशियों में लंपि बीमारी से बचाव के लिए रविवार को शहर के अग्रसेन गौशाला के मरीब 250 मविशियों का टीकाकरण पशु चिकित्सा विभाग द्वारा किया गया। पशुओं में लंपि बीमारी के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए गौशाला में मक्खी व मच्छर के नियंत्रण के लिए मच्छररोधी दवाइयों का छिड़काव कराने के सुझाव दिए गए।
डॉ सी.के मिश्रा ने बताया कि लंपि बीमारी के फैलाव को देखते हुए श्री अग्रसेन गौशाला अम्बिकापुर में लंपि बीमारी का टीकाकरण किया गया। यह बीमारी एक वायरस जनित संक्रामक रोग है जिसके कारण पशुओं की त्वचा में गांठ पड जाता है। बुखार के कारण पशु चारा नहीं खाता और दुग्ध का उत्पादन कम हो जाता है। वर्तमान में कई राज्यो में यह बीमारी फैला है। एहतियात के तौर पर पहले से ही पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





