CG-DPR

अम्बिकापुर: सफाई कर्मियों को दिया गया सुरक्षा मानकों के साथ काम करने का प्रशिक्षण

jantaserishta.com
7 Sept 2022 10:15 AM IST
अम्बिकापुर: सफाई कर्मियों को दिया गया सुरक्षा मानकों के साथ काम करने का प्रशिक्षण
x
अम्बिकापुर: सफाई मित्र सुरक्षित शहर बनाने हेतु मंगलवार को नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारियों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई ने किया। यह प्रशिक्षण 4 दिवस तक डाटा सेंटर में चलेगा।
इस प्रशिक्षण में सेप्टिक एवं नाली सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा के संबंध में नगर निगम अंबिकापुर एवं यूनिसेफ के तत्वाधान में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यूनिसेफ के विषय विशेषज्ञ द्वारा सफाई कार्य के दौरान होने वाले संभावित दुर्घटना से बचाव, सफाई सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग एवं सफाई संबंधी विभिन्न नियम,सुरक्षा मानकों के संबध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि सैप्टिक टैंक एवं नालियों की सफाई के दौरान सफाई कर्मियों को कई बार सुरक्षा सम्बंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस प्रशिक्षण से उन्हें सुरक्षा उपायों को ध्यान में रख कर काम करने की जानकारी मिलेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story