CG-DPR

अम्बिकापुर: जनचौपाल के आवेदन पर की गई त्वरित कार्यवाही : मैनामती को मिला आबादी पट्टा

jantaserishta.com
8 Dec 2022 9:49 AM IST
अम्बिकापुर: जनचौपाल के आवेदन पर की गई त्वरित कार्यवाही : मैनामती को मिला आबादी पट्टा
x
अम्बिकापुर: कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदन के त्वरित निराकरण के निर्देश पर एसडीएम उदयपुर श्रीमती शिवानी जायसवाल के द्वारा आवेदिका श्रीमती मैनामती को आबादी पट्टा दिलाया गया। आवेदन पर त्वरित कार्रवाई व पट्टा मिलने से मैनामती ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त की।
लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम केवरा निवासी श्रीमती मैनामती कई दफ्तरों का चक्कर लगाने के बाद भी आबादी पट्टा नहीं मिलने पर विगत मंगलवार को कलेक्टर जनचौपाल में आवेदन देकर आबादी पट्टा देने निवेदन किया। कलेक्टर ने उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उदयपुर एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल ने बताया कि आवेदिका को वर्ष 2017 में आबादी पट्टा जारी करने आदेश हुआ था परंतु पट्टा प्राप्त नहीं हुआ था। एसडीएम ने तहसीलदार लखनपुर श्रीमती गरिमा ठाकुर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश के तारतम्य में बुधवार को पुराने प्रकरण अनुसार तथा नियमानुसार पट्टा प्रदान किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story