- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- अम्बिकापुर: अब तक 2...
CG-DPR
अम्बिकापुर: अब तक 2 लाख 43 हजार क्विंटल धान की खरीदी
jantaserishta.com
5 Dec 2022 10:28 AM IST

x
DEMO PIC
अम्बिकापुर: खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य में अब तक जिले में 2 लाख 43 हजार क्विंटल धान खरीदी हुई है। सर्वाधिक सीतापुर समिति में 12 हजार क्विंटल खरीदी हुई है। सीधे उपार्जन केंद्रों से मिलर्स धान का उठाव भी कर रहे है। मिलर्स द्वारा अब तक 82 हजार 192 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।
1 नवम्बर से शुरू हुए समर्थन मूल्य में धान खरीदी में अब तेजी रही है। जिले के सभी 47 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी प्रारम्भ हो गया है।समर्थन मूल्य में धान बेचने इस वर्ष जिले में करीब 51 हजार किसान पंजीकृत है जिनमे से 43 हजार 446 लघु व सीमांत किसान है।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी सुव्यवस्थित तरीके से की जा रही है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर ने धान बेचने में लघु व सीमांत किसानों।को प्राथमिकता देते हुए पहले टोकन काटने के निर्देश समिति प्रबंधक व नोडल अधिकारियों को दिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





