CG-DPR

अम्बिकापुर: विश्व मच्छर दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

jantaserishta.com
22 Aug 2022 8:50 AM IST
अम्बिकापुर: विश्व मच्छर दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
x

अम्बिकापुर: कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में शनिवार को विश्व मच्छर दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत मच्छरों से होने वाली बीमारियों मलेरिया, डेगू, फाईलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, चिकनगुनिया आदि से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जन जागरूकता रैली, बैठक, स्कुल एवं आश्रम में स्वास्थ्य शिक्षा, सोर्स रिडक्शन, बैनर प्रदर्शन एवं विभिन्न माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

जिला मलेरिया अधिकारी श्री राजेश गुप्ता ने बताया कि मनुष्य में मलेरिया रोग के संचार के लिये मादा मच्छर उत्तरदायी है। मच्छरों में मनुष्य के भीतर रोग संचार करने की क्षमता होती है। विश्व में प्रतिवर्ष लाखों लोगां की मृत्यु मच्छरों से होने वाली बीमारियों के कारण हो जाती है। मच्छरों से बचाव हेतु घरों में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिये एवं फूल आस्तीन के कपडे पहनना चाहिये, दरवाजो, खिडकियों में जाली लगाना चाहिये। घरों में गमले, कुलर, टायरों में जमा पानी को प्रत्येक सप्ताह सफाई करना चाहिये। घरों के आस-पास पानी जमा ना होने दें, नालियों की साफ-सफाई एवं पानी का उचित निकासी होना चाहिये एवं नियमित रूप से कीटनाशक का छिडकाव किया जाना चाहिए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story