CG-DPR

अम्बिकापुर: उपार्जन केंद्रों में तिरपाल और कैप कवर का समुचित इंतजाम

jantaserishta.com
12 Dec 2022 10:28 AM IST
अम्बिकापुर: उपार्जन केंद्रों में तिरपाल और कैप कवर का समुचित इंतजाम
x
अम्बिकापुर: बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान को भीगने से बचाने के लिए सभी केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में तिरपाल और कैप कव्हर की समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर सभी उपार्जन केंद्रों में धान को अच्छी तरह तिरपाल से ढका जा रहा है एवं ड्रेनेज भी बनाये गए है। इन व्यवस्थाओं के चलते समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान उपार्जन केन्द्रों में सुरक्षित रहेंगे।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान को भीगने से बचाने के लिए अधिकारियों को अलर्ट रहने तथा धान को उपयुक्त तरीके से ढक कर रखने के निर्देश दिए गए हैं। हर उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर सतत मॉनिटरिंग के भी निर्देश प्रशासनिक एवं नोडल अधिकारियों को दिए गए हैं। समर्थन मूल्य में खरीदे जा रहे धान को बारिश से बचाने जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। अनुभाग एवं समितिवार निगरानी दल लगातार उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाओं में डटे है।
खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी ने बताया है कि जिले के सभी 47 उपार्जन केंद्रों में धान के सुरक्षित रख-रखाव हेतु आवश्यक व्यवस्था कर ली गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story