CG-DPR

अम्बिकापुर: युवा उत्सव में भाग लेने प्रतिभागी बीईओ कार्यालय में करा सकते हैं पंजीयन

jantaserishta.com
13 Nov 2022 11:04 AM IST
अम्बिकापुर: युवा उत्सव में भाग लेने प्रतिभागी बीईओ कार्यालय में करा सकते हैं पंजीयन
x
अम्बिकापुर: विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने हेतु प्रतिभागी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में पंजीयन करा सकते हैं। विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव हेतु पंजीयन शुरू हो गया है जो 15 नवंबर तक चलेगा। युवा उत्सव में 15 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी 18 विधाओं सहित 12 पारंपरिक एवं अन्य गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।
युवा वर्ग में आयोजित होने वाले विधाओं में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक, शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली, कर्नाटक शैली, सितार वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा वादन, मृदंगम वादन, हारमोनियम वादन, गिटार वादन, मणीपुरी, ओड़ीसी, भरतनाट्यम, कुचीपुड़ी एवं वक्तृत्व कला शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य विधाओं में सुआ, पंथी, करमा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरीहा लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, रॉक बैण्ड, पारंपरिक वेशभूषा एवं फूड फेस्टिवल शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story