- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- अम्बिकापुर: उत्कृष्ट...
CG-DPR
अम्बिकापुर: उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए पुरस्कृत
jantaserishta.com
15 Oct 2022 9:35 AM IST

x
अम्बिकापुर: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित संभागीय स्वास्थ्य समीक्षा बैठक के दौरान जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। सीतापुर में पदस्थ डॉ संयोगिता पैकरा, असोला उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम सीता सोनी एवं मंजू तिर्की, आमगांव सब हेल्थ सेंटर की एएनएम उमेत्री सिंह तथा नवापारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लगातार उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव श्री आर. प्रसन्ना, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री विलास संदीपान भोस्कर, सीजीएमएससी के संचालक श्री अभिषेक सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





