CG-DPR

अम्बिकापुर: राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया गया मैत्री मैच का आयोजन

jantaserishta.com
31 Aug 2022 8:59 AM IST
अम्बिकापुर: राष्ट्रीय खेल दिवस पर किया गया मैत्री मैच का आयोजन
x

अम्बिकापुर: हांकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा हांकी, व्हालीबाल, हैंडबॉल खेलों का मैत्री मैच का आयोजन हांकी स्टेडियम अम्बिकापुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉ अजय तिर्की, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, पार्षद श्री द्वितेंद मिश्रा के द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया ।

प्रतोयोगिता में हांकी मैच छोटा नागपुर विरुद्ध धयनचंद क्लब के मध्य हुआ जिसमें छोटा नागपुर की टीम विजयी रही। व्हालीबाल पुरुष वर्ग में साईं बाबा स्कूल की टीम विजयी रही एवं महिला वर्ग में कस्तूरबा गांधी विद्यालय ऊदयपुर की टीम विजयी रही। हैंडबॉल पुरूष वर्ग में गांधीनगर व महिला वर्ग में अम्बिकापुर ए टीम विजयी रही।
इस अवसर पर हांकी संघ, किक बॉक्सिंग संघ, ताइक्वांडो संघ, हैंडबॉल संघ, बॉलीबाल संघ तीरंदाजी संघ के सदस्य उपस्थित थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story