CG-DPR

अम्बिकापुर: डबरी व सोलर पम्प की सुविधा मिलने से किसान का बढ़ा आत्मविश्वास

jantaserishta.com
15 Sept 2022 9:25 AM IST
अम्बिकापुर: डबरी व सोलर पम्प की सुविधा मिलने से किसान का बढ़ा आत्मविश्वास
x
अम्बिकापुर: खेत मे डबरी निर्माण व सोलर पम्प की सुविधा मिलने से किसान रामप्रसाद का आत्मविश्वास बढ़ा और उसने धान के अलावा सब्जी की खेती भी शुरू किया। इस वर्ष आलू व गेंहू बेचकर करीब 17 हजार रुपये अतिरिक्त आय प्राप्त हुआ।
ऊदयपुर विकासखण्ड के ग्राम खोंधला निवासी किसान श्री रामप्रसाद के पास करीब 5 एकड़ कृषि भूमि है। सिंचाई के साधन नहीं होने के कारण उनकी खेती बारिश पर ही निर्भर थी और केवल खरीफ सीजन में धान की खेती कर जीवन यापन चला रहे थे। विगत वर्ष उन्होंने मनरेगा के तहत अपने खेत में करीब 2 लाख 98 हजार की लागत से एक डबरी का निर्माण कराया। डबरी निर्माण के पश्चात् राम प्रसाद ने क्रेडा विभाग से अपनी डबरी के पास सोलर पैनल भी लगवाया जिसकी सहायता से उसके खेतों में अब भरपूर सिंचाई होती है। पहले वह सिर्फ धान की खेती करता था। अब वह धान के साथ बाकी सीजन में गेहूं, सरसों और सब्जी आदि लगाता है। इस बार उसके द्वारा 12 हजार रुपए का आलू तथा 5 हजार रुपये का गेहूं बेच कर अतिरिक्त आय अर्जित किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story