CG-DPR

अम्बिकापुर: जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया बरगीडीह समिति में धान खरीदी का शुभारंभ

jantaserishta.com
16 Nov 2022 9:36 AM IST
अम्बिकापुर: जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया बरगीडीह समिति में धान खरीदी का शुभारंभ
x
अम्बिकापुर: जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह ने मंगलवार को लुण्ड्रा जनपद के बरगीडीह समिति में धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया तथा किसानों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंचगण एवं किसान उपस्थित थे।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 46 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रारंभ किया गया है जिनमें से अब तक 22 केन्द्रों में 143 किसानों से 4 हजार 521 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। 16 नवम्बर के लिए 139 किसानों ने टोकन कटवाया है जिनसे करीब 5 हज़ार 500 क्विंटल धान की खरीदी होगी।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष भी धान खरीदी के प्रारंभ से ही धान का उठाव प्रारंभ कर दिया गया है। मंगलवार को अम्बिकापुर के परसा समिति से 180 क्विंटल, लखनपुर विकासखंड के उपार्जन केन्द्र जमगला समिति से 540 क्विंटल धान का उठाव किया गया। शेष समितियों से अतिशीघ्र धान आवक के अनुरूप धान का उठाव किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story