- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- अम्बिकापुर: कमिश्नर डॉ...

x
अम्बिकापुर: संभागायुक्त डॉ संजय कुमार अलंग आगामी 14 दिसम्बर 2022 को सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। कमिश्नर इस दिन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही जिले के राजस्व अधिकारियां की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक पश्चात अम्बिकापुर लौट आएंगे।
15 दिसम्बर को अम्बिकापुर में राज्य योजना आयोग की संभाग स्तरीय सतत विकास लक्ष्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात कमिश्नर कार्यालय में कार्यालयीन एवं न्यायालयीन कार्यों का संपादन के पश्चात अपरान्ह 4 बजे सड़क निर्माण एवं सुधार की बैठक लेंगे। 16 दिसम्बर को सरगुज़ा संभाग के कार्यालयीन एवं न्यायालयीन कार्यों का संपादन करेंगे। कमिश्नर 17 दिसम्बर को सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दिन वे सूरजपुर जिले में विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। डॉ अलंग 19 दिसम्बर को सूरजपुर जिले में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के पश्चात बिलासपुर जिले के लिए रवाना होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





