CG-DPR

अम्बिकापुर: कमिश्नर डॉ अलंग 14 व 17 दिसम्बर को सूरजपुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे

jantaserishta.com
5 Dec 2022 10:11 AM IST
अम्बिकापुर: कमिश्नर डॉ अलंग 14 व 17 दिसम्बर को सूरजपुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे
x
अम्बिकापुर: संभागायुक्त डॉ संजय कुमार अलंग आगामी 14 एवं 17 दिसम्बर को सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यालयों व विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही जिले के राजस्व अधिकारियो की बैठक लेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संभागायुक्त डॉ अलंग 14 दिसम्बर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय सूरजपुर व तहसील कार्यालय सूरजपुर का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण उपरांत जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व कार्यो की समीक्षा करेंगे। डॉ अलंग 17 दिसम्बर को सूरजपुर जिले में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश देंगे। उन्होंने बैठक व विकास कार्यों के निरीक्षण हेतु आवश्यक जानकारी एवं रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story